चैत्र नवरात्र के पहले दिन अलीगढ़ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

चैत्र नवरात्र के पहले दिन अलीगढ़ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़*
कोरोनाकाल खत्‍म होने के बाद शनिवार से शुरू हुए चैत्र नवरात्र पर भक्‍तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्‍थापना करके पूजा की। शहर के मंदिरों में सुबह से ही भक्‍तों का उत्‍साह देखा गया। इगलास में गजब उत्‍साह देखा गया। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था का सैलाव उमड़ने लगा। सुबह से ही हाथों में पूजा की थाली लिए श्रद्धालु मंदिरों की ओर जा रहे हैं। घंटे व घड़ियालों की भक्ति धुन के बीच मंदिरों में माता की पूजा हो रही है। माता की जय जयकार से मंदिर परिसर गूंजने लगा है। भक्तों ने घरों में घट स्थापना व माता की चौकी सजाई।

1104 views