यातायात पुलिस की सरवटे बस स्टैंड पर कार्यवाही, कई वाहन जप्त कर चालान बनाए

*यातायात पुलिस की सरवटे बस स्टैंड पर कार्यवाही, कई वाहन जप्त कर चालान बनाए*

इंदौर। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा के निर्देश पर एडीसीपी यातायात अनिल पाटीदार द्वार अमले के साथ सरवटे बस स्टैंड पर कार्रवाई की जा रही है। गुरु कृपा सहित विभिन्न होटलों के बाहर अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर कर रहे कार्यवाही। होटलों के बाहर खड़े वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को जप्त कर के चालान बनाए जा रहे हैं। रोड पर खड़ी घमंडी लस्सी वाले की गाड़ी को भी क्रेन से उठाया गया। बकाया ई-चालान की भी वसूली की जा रही है। वही गलत नम्बर प्लेट वाले वाहन भी जब्त किए गए।

1433 views