इंदौर शहर की बिजली मांग ने दो वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा

इंदौर शहर की बिजली मांग ने दो वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा

इंदौर। भीषण गर्मी में इंदौर शहर की बिजली मांग ने भी दो वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मार्च के अंतिम सप्ताह में शहर की बिजली मांग पौने पांच सौ मैगावाट तक पहुंच गई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि मार्च में सतत ही शहर की बिजली मांग बढ़ी है। मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम मांग 410 मैगावाट थी, मार्च के अंतिम दिनों में यह 475 मैगावाट के करीब पहुंच गई। पिछले दो दिनों में एक करोड़ एक लाख और एक करोड़ दो लाख यूनिट की आपूर्ति इंदौर शहर में की गई। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इंदौर के साथ ही कंपनी के बड़े शहरों उज्जैन, रतलाम, देवास व अन्य जिला मुख्यालय वाले शहरों में भी मांग एक माह पहले की तुलना में पंद्रह फीसदी तक बढ़ी है।

दो वर्षों की स्थिति- इंदौर शहर में 2 वर्ष में अधिकतम मांग 440 मैगावाट तक पहुंची थी। वर्ष 2020 में 85 लाख और 2021 में 81 लाख यूनिट की दैनिक आपूर्ति अधिकतम हुई थी।

787 views