*गुड़ी पड़वा पर विधायक शुक्ला ने रखा 1008 गायों का भोज*
*बड़ा गणपति चौराहा पर नागरिकों को बाटेंगे गुड़ धनिया*
*इंदौर* । नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा 1000 गायों का भोज आयोजित किया जा रहा है । इसके साथ ही बड़ा गणपति चौराहा पर आम नागरिकों को गुड़ धनिया का वितरण किया जाएगा ।
विधायक शुक्ला ने बताया कि गुड़ी पड़वा का पर्व हमारे देश में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है । इस पर्व पर हमेशा हम जनता के बीच में गुड़ धनिया बाट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हैं । इस वर्ष नव वर्ष के मौके पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा एक नए अभिनव कार्य की शुरुआत की जा रही है ।
शुक्ला ने कहा कि 2 अप्रैल गुड़ी पड़वा के दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में विभिन्न स्थानों पर 1008 गायों का भोज आयोजित किया गया है । इस भोज के आयोजन का संयोजक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी को बनाया गया है । इस आयोजन की शुरुआत गुड़ी पड़वा के दिन एरोड्रम रोड पर स्थित विद्या धाम की गौशाला से होगी । उसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र में एक मैं आने वाले और उसके संघ के क्षेत्रों में स्थित गांव में मौजूद गौशालाओं में गायों को भोजन कराने का सिलसिला शुरू होगा । इस आयोजन में कुल 1008 गाय को भोजन कराया जाएगा ।
शुक्ला ने बताया कि बड़ा गणपति चौराहा पर वे और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहेंगे । वहां पर से गुजरने वाले नागरिकों को गुड़ धनिया देकर नववर्ष की बधाई दी जाएगी । इस दिन पूरे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में कांग्रेस जनों के द्वारा आम नागरिकों को चौराहे चौराहे पर नव वर्ष की बधाई देने का कार्य किया जाएगा ।
1158 views





