*योगी सरकार देगी साधु-संतों को पेंशन, अखिलेश बोले राम, लक्ष्मण, सीता को भी दें*
योगी सरकार अब यूपी के साधु-संतों को भी पेंशन देगी. दरअसल, सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि निराश्रित बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं व निराश्रित दिव्यांगों को हर महीने 500 रुपये पेंशन दिया जाएगा. इस योजना में साधु-संतों का खास खयाल रखा जाएगा. इन लोगों को चिह्नित करने के लिए 30 जनवरी तक प्रदेश में जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे.
सीएम योगी ने पात्र लोगों को पेंशन देने के लिए वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए प्रदेश में 30 जनवरी तक विशेष कैंप का अयोजन किया जाएगा. प्रदेश सरकार सभी निराश्रित जनों को बिना भेदभाव के उनके पात्रता के हिसाब पेंशन देगी.
कई जानकारों का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने पर सरकार की तरफ से कोई निर्णय न होने से नाराज़ साधु-संतों को मनाने के लिए योगी सरकार ने ये फैसला किया है. पेंशन देने की घोषणा करना साधु-संतों को मनाने की कोशिश करने के तौर पर देखा जा रहा है
अखिलेश यादव ने योगी सरकार द्वारा साधु संतों को पेंशन दिए जाने की घोषणा पर पर तंज कसते हुए कहा कि साधु संतों को हर महीने 20 हज़ार रुपये पेंशन मिलनी चाहिए. यही नहीं बल्कि पेंशन तो रामलीला करने वालों को भी मिलनी चाहिए. भगवान राम का किरदार निभाने वाले को भी पेंशन मिलनी चाहए, लक्ष्मण को भी और माता सीता को भी. इसके बाद अगर कुछ बच जाए तो रावण को भी पेंशन मिले.
1878 views





