प्रवीण तोगड़िया बनाएंगे नई पार्टी, कहा-सत्ता में आए तो 7 दिन में शुरू करेंगे राम मंदिर निर्माण

प्रवीण तोगड़िया बनाएंगे नई पार्टी, कहा-सत्ता में आए तो 7 दिन में शुरू करेंगे राम मंदिर निर्माण

इंदौर। फायर ब्रांड हिन्दू नेता प्रवीण तोगड़िया ने राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। वे 9 फरवरी को दिल्ली में इस बारे में घोषणा करेंगे। इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए तोगड़िया ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो 7 दिन में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू करेंगे।

विहिप से अलग होने के बाद प्रवीण तोगड़िया राजनीति में नई पारी करेंगे। इंदौर में मीडिया से चर्चा में उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए बताया कि 9 फरवरी को वे पार्टी के नाम और उसके स्वरुप के बारे में अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और यदि वे सत्ता में आती है तो 7 दिनों के भीतर राम मंदिर का निर्माण शुरू करेंगे।

1815 views