श्रावक को साधु साध्वी जी के बिहार के समय साथ रहना चाहिए- संत प्रवर श्री हितेश चंद्र विजय जी महाराज साहब.                                   

/ श्रावक को साधु साध्वी जी के बिहार के समय साथ रहना चाहिए- संत प्रवर श्री हितेश चंद्र विजय जी महाराज साहब.                                                     जावरा (हिं. स.) जैन संत श्री हितेश चंद्र विजय जी महाराज साहब का मानना है कि साधु साध्वी जी के बिहार के समय श्रावक  को साथ रहना चाहिए ताकि साधु साध्वी स्वच्छंद रूप से बिहार कर सके तथा उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो l हिंदुस्तान समाचार संवाददाता से बातचीत करते हुए संत प्रवर ने कहा कि भिवंडी में 500 युवकों का संगठन है जो   -करीब सौ सौ किलोमीटर तक पैदल विहार में आते हैं बिहार के समय श्रावक समुदाय को संप्रदाय की बात छोड़कर गुरु भावना के अनुरूप मिलजुलकर विहार में शामिल होना चाहिए ताकि रतलाम जिले के बड़ावदा में घटित घटना की पुनरावृत्ति ना हो lसंत प्रवर श्री हितेश चंद्र जी ने कहा कि साधु संतों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी व्यवस्था करता है और यह निर्णय हो चुका है कि यदि साधु संत के बिहार के पूर्व पुलिस प्रशासन को सूचना मिल जाए तो पुलिस सुरक्षा मिल जाती है राजस्थान के तत्कालीन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के समय यह व्यवस्था रही है लेकिन विडंबना यह है कि समाज संगठन इस ओर ध्यान नहीं देता हैl जावरा में 200 वर्ष प्राचीन श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनालय का जीर्णोद्धार कार्यक्रम में पधारे संत प्रवर श्री हितेश चंद्र सुरीश्वर जी ने कहा कि जावरा का यह मंदिर 200 वर्ष पुराना है और इस कार्यक्रम में विभिन्न संप्रदाय के साधु संतों का समागम एवं विभिन्न श्री संघ की एकता अनुमोदना करता है यही एकता एवं प्रेम जावरा में सदा बना रहे यह मेरी अभिलाषा है lआपने कहा कि मैंने अभी तक करीब 15 अंजन शलाका एवं प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न कराए हैं और गुरु के आशीर्वाद से यह क्रम लगातार चलता रहेगा 23 जनवरी को श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनालय का जीणो

2140 views