फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज अलीगढ़ में इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज अलीगढ़ में इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल*
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। थोक ग्राहकों के लिए डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद अलीगढ़ मे भी डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। अलीगढ़ में 20 मार्च के बाद लगातार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। गुरुवार को को पेट्रोल का दाम 97.02 प्रति लीटर और डीजल का दाम 88.52 प्रति लीटर रहे। शुक्रवार से पेट्रोल-डीजल के दामों में 80 पैसे का इजाफा हुआ है। आज अलीगढ़ में पेट्रोल का दाम 97.82 प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.32 प्रति लीटर है अगर डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं तो आम आदमी पर महंगाई की मार होगी क्‍योंकि रिफाइंड आदि के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। दामों के बढ़ोतरी के कारण घर का बजट भी बिगड़ सकता है। सभी की निगाह इसी पर टिकी है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कितनी बढ़ोतरी होगी। बता दें कि कच्चे तेल में बढ़ोतरी असर घरेलू स्तर पर भी दिखने लगा है। ऑयल कंपनियों ने थोक ग्राहकों के लिए डीजल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की है।

981 views