यूक्रेन रूस युद्ध:यूक्रेन का दावा इस खास तारीख को युद्ध खत्म करना चाहता है रूस, ईयू से की सदस्यता पर जल्द फैसला लेने की मांग

यूक्रेन रूस युद्ध:यूक्रेन का दावा इस खास तारीख को युद्ध खत्म करना चाहता है रूस, ईयू से की सदस्यता पर जल्द फैसला लेने की मांग*
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अब 30 दिन हो चुके हैं। हालांकि, अब तक तक दोनों ही पक्ष जंग को रोकने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। इस बीच यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि रूस आगामी 9 मई तक यह युद्ध खत्म करना चाहता है। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि 9 मई वही दिन है, जब रूस द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजियों पर जीत को लेकर अपना विजयी दिवस मनाता है। यह दिन रूस में बिल्कुल किसी त्योहार की तरह मनाया जाता है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह चाहते हैं कि रूस को जी-20 से बाहर कर दिया जाए। यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर नाटो की आपात बैठकों के बाद ब्रसेल्स में बृहस्पतिवार को बाइडन ने उक्त टिप्पणी की। जी-20, 19 देशों और यूरोपीय संघ का अंतर सरकारी मंच है जो प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर काम करता है। बाइडन ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को अन्य वैश्विक नेताओं के साथ मुद्दा उठाया है।

849 views