यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार बेहद कड़ी रहेगी निगरानी, मुख्यालय के साथ ही जिलों में भी बनेंगे कंट्रोल रूम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड करीब दो वर्ष बाद फिर बड़ी परीक्षा के आयोजन की तैयारी में लगा है। 24 मार्च से होने वाली हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षा के लिए उलटी गनती शुरू हो गई है।यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए इस बार राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ ही जिलों में भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर परीक्षा के लिए हर जिले में व राज्य स्तर पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। 24 मार्च से शुरू होने वालीï परीक्षाएं के लिए विभाग दोनों कंट्रोल रूम को कनेक्ट करके परीक्षण करेगा। इससे किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल होने पर रोक लगाई जा सकती है। इस मर्तबा पहली बार कक्ष निरीक्षकों की आनलाइन ड्यूटी लग रही है। परीक्षा की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र मंगलवार को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे।शासन तथा सभी जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही सभी जिलों में भी एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो कि प्रदेश के मुख्य कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेगा। कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद है। यूपी बोर्ड के अधिकारी परीक्षा केन्द्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था के साथ इंटरनेट कनेक्शन आदि को परख रहे हैं। इस दौरान यह भी देखा जा रहा है कि जिलास्तरीय कंट्रोल रूम और राज्य स्तरीय कंट्रोलरूम आपस में ठीक ढंग से जुड़ पा रहे हैं या नहीं।
1319 views





