सिविल लाइन क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक से पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटे ₹2.44 लाख*
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एडीएम कंपाउंड के पास सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से 2.44 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। युवक ने घटना से कुछ देर पहले ही बैंक से रुपये निकाले थे। वहीं बदमाश खाली बैग को छौर्रामाफी इलाके में छोड़ गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बदमाशों की तलाश में लगी है। हमजा कालोनी निवासी इजहार लकड़ी के फर्नीचर का काम करता है और वह फर्नीचर की दुकानों पर कुर्सी-मेज आदि के सामान की सप्लाई करता हैं। इजहार ने सोमवार को काम के सिलसिले से अलग-अलग दो बैंकों से 2 लाख 44 हजार रुपये निकाले थे। रुपए लेकर स्कूटी सेवर एएमयू की तरफ किसी काम से जा रहा था इसी दौरा एडीएम कंपाउंड के पास पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी रुकवा ली। और तमंचा दिखाकर इजहार से रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। लुटे पिटे इजहार ने शोर मचा दिया शोर शराबा सुनकर आसपास की काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस में फॉरेंसिक टीम के मौके पर पहुंच गई। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि युवक द्वारा लूट की सूचना दी गई थी पुलिस हर बिंदु पर काम कर रही है और आसपास इलाके के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है प्रथम दृष्टया लूट की घटना संदिग्ध लग रही है।
918 views





