झटका:कल बढ़े थे थोक ग्राहकों के लिए डीजल के दाम, आज अलीगढ़ में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, पंपों में लगी अलग-अलग लिस्ट*
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैंं, जिसको लेकर शहर में असमंजस की स्थिति बनी हुयी है। शहर के अलग अलग पेट्रोल पंपों में अलग अलग रेट लिस्ट लगने से लोगों में भ्रम की स्थिति है। रविवार को ही तेल कंपनियों द्वारा थोक ग्राहकों के लिए डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि अलीगढ़ मे भी डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। अलीगढ़ में सोमवार को पेट्रोल का दाम 95.45 प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.91 प्रति लीटर रहे, जबकि एएमयू के पेट्रोल पंप पर तीन दिन पहले पेट्रोल का दाम 112.05 प्रति लीटर, जबकि डीजल का दाम 113.20 प्रति लीटर की लिस्ट चस्पा की गयी। मामले में एएमयू के प्रवक्ता प्रो साफे किदवई का कहना है कि तेल कंपनियां जो रेट तय करती हैं यहां उसी हिसाब यहां तेल दिया जाता है। उन्होंने ये भी बताया कि इस पेट्रोल पंप पर सिर्फ स्टाफ को ही पेट्रोल मिलता है। अगर डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़तेे हैं तो आम आदमी पर महंगाई की मार होगी क्योंकि रिफाइंड आदि के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। दामों के बढ़ोतरी के कारण घर का बजट भी बिगड़ सकता है। सभी की निगाह इसी पर टिकी है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कितनी बढ़ोतरी होगी। बता दें कि कच्चे तेल में बढ़ोतरी असर घरेलू स्तर पर भी दिखने लगा है।ऑयल कंपनियों ने थोक ग्राहकों के लिए डीजल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की है।






