गाँधीपार्क पुलिस चोरी के वाहन सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना गांधीपार्क पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में वांछित अभियुक्तगण विरेश पुत्र शैलेन्द्र निवासी जिरौली हीरा सिंह पथवारी मोहल्ला थाना अकरावाद हाल निवासी पीपल वाली गली नौरंगावाद छावनी थाना गांधीपार्क व सोनू पुत्र कुंमरपाल निवासी हरिओम टेन्ट हाउस के पास कुआ नौरंगावाद छावनी थाना गांधीपार्क को कमालपुर हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से एक मोटरसाइकिल सीटी 100 नम्बर UP81 BQ 6392 रंग नीला व एक विक्की UP81 BF 5178 रंग ग्रे बरामद हुयी । जिससे उपरोक्त दोनों मुकदमो में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गयी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।






