प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अगर किसी का टिकट काटा गया तो यह मेरी जिम्मेदारी है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अगर किसी का टिकट काटा गया तो यह मेरी जिम्मेदारी है*
नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव 2022 में पांच राज्यों में से चार राज्यों में मिली भाजपा को जीत के लिए पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं की सराहना की। साथ ही उन्होंने पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होगी और परिवार के नेतृत्व वाले राजनीतिक दलों को भविष्य में चुनौती दी जाती रहेगी।

1298 views