द्वारकाधीश मंदिर पर फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रतलाम / फाल्गुन मास आते हैं फाग उत्सव की धूम हर जगह दिखाई दे रही है वही सराफा बाजार स्थित द्वारकाधीश मंदिर पर फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मंदिर में फाग उत्सव को डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण हो गए हैं। पंडित गोपाल शर्मा द्वारा फाग उत्सव के भजनों के गीत गाए गए वही श्रद्धालुओं ने भी जमकर नृत्य करते हुए भगवान द्वारकाधीश की आराधना की। इस अवसर पर मंडल समिति के राजेश रांका, योगेश पालीवाल, मुकेश पालीवाल, निरंजन सोनी, रवि सोनी, शैलेंद्र सोनी एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे इसमें रात्रि को फूल रंग व गुलाल से फाग उत्सव मनाया गया जो देर रात्रि तक चला । कार्यक्रम की जानकारी राजेश राका ने दी।

1178 views