युद्ध:रूस के हवाई हमले को लेकर कीव में अलर्ट जारी

यूक्रेन रूस युद्ध:रूस के हवाई हमले को लेकर कीव में अलर्ट जारी, लोगों से की गई बंकरों में जाने की अपील*
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। रूस के हमले के बाद लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जिसके बाद कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध भी लगाए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी ने जानकारी दी है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा संचारित नहीं कर रहा है। इस बीच कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कोका-कोला कंपनी ने कहा है कि हमारा दिल उन लोगों के साथ है, जो यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं से अचेतन प्रभाव झेल रहे हैं। वहीं, समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है। इसी बीच रूस के हमले को देखते हुए कीव और उसके आसपास के इलाके में हवाई अलर्ट घोषित किया गया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों से जल्द से जल्द बंकरों में जाने की अपील की गई है।बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ‘आपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन से अपने 9 नागरिकों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस आपरेशन के तहत नेपाली, ट्यूनीशियाई छात्रों को भी बचाया गया है।

1233 views