मारवाड़ी सेन समाज युवा संगठन द्वारा मंगलवार को नागरवास स्थित समाज के नृसिंह मंदिर पर फाग उत्सव तथा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया

रतलाम। मारवाड़ी सेन समाज युवा संगठन द्वारा मंगलवार को नागरवास स्थित समाज के नृसिंह मंदिर पर फाग उत्सव तथा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रदेश सचिव जय वर्मा ने बताया कि समाजजनों ने फाग के गीतों पर जमकर थिरककर एक दूसरे को गुलाल लगाकर व पुष्पों से होली खेली तथा भगवान नृसिंह के मंदिर पर ध्वजा फहराई। इस अवसर पर कपिल सेन, मनीष तंवर, जितेन्द्र वर्मा, संजय पंवार, विनोद तंवर,सुरेश भाटी. मनीष वर्मा, नितेश वर्मा, अजय तंवर, आशीष चौहान, रवि सेन, मुकुल पवांर, राम परिहार, रिंकू तंवर, मोनू राठौर, , मनोज परिहार, राजू सेन सहित महिलाएं एवं पुरूष समाजजन उपस्थित थे।

2100 views