प्रयागराज कुंभ में इंदौर के मूर्तिकार द्वारा बनाई ऋषि भारद्वाज की 30 फुट की मूर्ति का अनावरण राष्ट्रपति करेंगे |
इंदौर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंगलवार 15 जनवरी से कुंभ मेला प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचेंगे। प्रयागराज मेला में भारद्वाज आश्रम पार्क में ऋषि भारद्वाज की लगभग 30 फुट की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसका अनावरण 17 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस 30 फुट की ऋषि भारद्वाज की प्रतिमा का निर्माण मात्र लगभग 30 दिनों में इंदौर के मशहूर मूर्तिकार महेंद्र कोडवानी द्वारा किया गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा यह मूर्ति बनाने की जिम्मेदारी उन्हें सौपी गयी थी।
सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी के पुत्र महेंद्र कोडवानी पूर्व में भी देश में अनेक मूर्तियां बना चुके हैं। हाल ही में उज्जैन सिंहस्थ में भी महाराजा विक्रमादित्य की 30 फुट की मूर्ति उनके द्वारा ही बनाई गई थी।






