पहला मौका है जब व्यासपीठ से पंडित जी को रोते हुए अपने आयोजन को स्थगित करने का ऐलान करना पड़ा

सीहोर में लाखों लोगों की आस्था के केंद्र पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित शिव पुराण कथा तथा रुद्राक्ष अभिषेक को दबाव डालकर मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा निरस्त कराया गया । यह धर्म और धार्मिक लोगों के साथ खास तौर पर शिव भक्तों के साथ अत्याचार है । यह पहला मौका है जब व्यासपीठ से पंडित जी को रोते हुए अपने आयोजन को स्थगित करने का ऐलान करना पड़ा । इस स्थिति में सरकार के कर्मों का पश्चाताप करने और पंडित जी से माफी मांगने के लिए इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल सीहोर के लिए रवाना हो गए हैं । इन विधायकों के द्वारा वहां जाकर सरकार की नाकामी से उपजे हालात का जायजा भी लिया जाएगा ।*

1123 views