प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों से मुलाकात की…
इस अवसर पर सिख समुदाय के संतों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देशहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की, उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें आशीर्वाद दिया…

प्रतिनिधिमंडल ने सिख समुदाय के कल्याण के लिए लगातार कदम उठाने तथा विशेष रूप से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित करने के माध्यम से चार साहिबजादे को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक सदस्य ने प्रधानमंत्री को ‘सिरोपाओ’ और ‘सिरी साहिब’ से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश के कई क्षेत्रों में लोग चार साहिबजादे के योगदान और बलिदान के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने याद करते हुए कहा कि जब भी उन्हें स्कूलों में और बच्चों के सामने कुछ कहने का मौका मिलता था, वे हमेशा चार साहिबजादे के बारे में बोलते थे। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, देश के कोने-कोने में बच्चों को उनके बारे में जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री जी ने सिख समुदाय के नेताओं को धन्य 

1330 views