जैन सोशल ग्रुप नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मध्यप्रदेश रिजन की टीम वापी गुजरात के लिए रवाना।
जैन सोशल ग्रुप नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मध्यप्रदेश रिजन का प्रतीनिधित्व करते हुए रतलाम जोन- जैन सोशल ग्रुप मैत्री की टीम वापी गुजरात के लिए रवाना हुई।
मैत्री संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम जोन-जैन सोशल ग्रुप मैत्री टीम नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मध्य प्रदेश रीजन का प्रतीनिधित्व करते हुए टूर्नामेंट मे भाग लेने के लिए वापी गुजरात के लिए रवाना हुई।
ज्ञात हो कि इससे पहले उज्जैन में आयोजित मध्य प्रदेश रीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में मैत्री टीम ने रतलाम जोन का प्रतीनिधित्व करते हुए यह टूर्नामेंट जीतकर जैन सोशल ग्रुप नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट वापी के लिए स्थान बनाया था।
वापी मैं आयोजित इस टूर्नामेंट में अलग अलग रिजन की 7 टीम जिनके नाम मुम्बई मैजेस्टिक, गुजरात लायंस, इंदौर सुपरस्टार, एम पी पैंथर्स,महाराष्ट्र मास्टर्स , मेवाड़ रॉयल्स, एवम सौराष्ट्र रॉकर्स भाग लेगी । मैच 19 एवम 20 फरवरी को वापी के बिलाखिया स्टेडियम पर खेले जाएंगे।
मैत्री ग्रुप के अमित कोठारी, नीलेश कोठारी, मयंक कोठारी, नीलेश मंडलेचा, अर्पित संघवी , अवि धम्मानी, वैभव मेहता, संजय जैन, प्रितेश कटारिया,चंदन सेलोत,आकाश कोठारी, राहुल नवलखा, भावेश गादीया,मनोज अग्रवाल , संदीप बोथरा, आशीष नवलखा, विनय वोहरा, सिद्धार्थ बोराणा , प्रवीण पटवा,ओनिल पगारिया , तरुण डांगी , सौरभ बोहरा, प्रतिष चंडालिया, सुमित पुंगलिया, प्रियेश छाजेड़, सचिन मांडोत, नयन मूणत, अमित गंग, प्रवीण जैन आदि ने नेशनल टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाये प्रेषित की।.
राकेश भंडारी
खोजी खबर न्यूज़ पोर्टल
9826034587







