पहली बार इंदौर के सांसद ने मात खाई

पहली बार इंदौर के सांसद ने मात खाई
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की सक्रियता किसीसे छिपी नहीं है l ख़ास क्र सोशल मीडिया पर हर छोटी से छोटी खबर को वे अपने श्री के साथ दिखाते जरूर है lलालवानी कोरोनाकाल में सक्रिय सांसद का सम्मान पा चुके हैं। वे नगर निगमकी बैठक से ले कर हर जगह सरकारी आयोजनों में बतौर सांसद अपनी भूमिका का निर्वाह जरूर करते है l किन्तु इंदौर में आज एशिया के सबसे बड़े कचरे से सीएनजी प्लांट का श्रेय में मात खा गये l इंदौर के सांसद शंकर लालवानी कोरोनाकाल में सक्रिय सांसद का सम्मान पा चुके हैं। नईदुनिया के पत्रकार उज्ज्वल शुक्ला, ने अपने कालम में लिखा है कि वे शहर में काफी सक्रिय भी रहते हैं। पिछले दिनों के कुछ मामलों को देखा जाए तो शंकर भिया मजमा लूटने में सबसे आगे रहे थे। इंदौर को स्वच्छता का पुरस्कार मिला तो ट्राफी लेने भिया ही गए। स्वच्छता का पंच सफाईकर्मियों, जनता और निगम अधिकारियों के प्रयास से लगा, पर वाहवाही भिया के खाते में जमा हो गई थी। Indore :सीएनजी बनाने वाले प्लांट : PM मोदी 19 को दोपहर एक बजे करेंगे उदघाटन :407 नगरीय निकायों में होगा सीधा प्रसारण अब शहर में बने सीएनजी प्लांट का श्रेय भी भिया लेना चाहते थे, वे पीएम को आयोजन का न्योता भी दे आए थे, पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कोरोना पाजिटिव होने के चलते भले ही सीएम इस आयोजन में वर्चुअल शामिल होंगे, पर कार्यक्रम की पूरी कमान मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने हाथ में ले रखी है। ऐसे में हमारे शंकर भिया अब सिर्फ कार्यक्रम के एक अतिथि बनकर रह जाएंगे।

1256 views