काम्या पंजाबी ने साधा निशाना….. सलमान भाई आपका शो इस बार बोरिंग है….
टीवी की जानी-मानी अदाकारा काम्या पंजाबी ने बिग बॉस 15 के प्रतियोगियों और मेकर्स के ऊपर ट्विटर के माध्यम से निशाना साधते हुए कहा है कि भाईजान सलमान खान का शो बोरिंग है। काम्या के अनुसार घर में जो नए प्रतियोगी आए हैं, वो टास्क नहीं कर रहे हैं, जिस कारण यह शो बोरिंग होता जा रहा है। काम्या पंजाबी ने शो के प्रतियोगियों को फेक बुलाते हुए कहा है कि इस बार मजा नहीं आ रहा है। काम्या पंजाबी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘घर में आए ये नए प्रतियोगी कर क्या रहे हैं और क्यों? ये फेक हाउस और फेक शूट क्यों? क्यों बोर कर रहे हो भाई…।’काम्या पंजाबी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, ‘ये लोग कोई टास्क करने लायक नहीं हैं।’ बिग बॉस के मेकर्स ने अभिजीत बिचुकले, राखी सावंत, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे प्रतियोगियों की शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री कराई थी। इन तीनों की एंट्री के बाद माना जा रहा था कि घर में जमकर हंगामा होगा लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। ये प्रतियोगियों शो की मदद करने में नाकामयाब रहे हैं। कई दर्शकों का मानना है कि इनकी वजह से शो और भी बोरिंग हो गया है क्योंकि ये बिना बात के लड़ाइयां कर रहे हैं। ।सेव बिग बॉस 15 में दर्शकों को अच्छे टास्क देखने को नहीं मिल रहे हैं, जिस कारण भी शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिल रही है। शो के प्रतियोगियों को जो टास्क मेकर्स द्वारा दिए जा रहे हैं, वो पुराने हैं। इन टास्क्स को भी प्रतियोगी ठीक से परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं, जिस कारण दर्शक और भी निराश हैं।







