इंदौर में बढ़ते कोरोना के मामलो के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने ली प्रशासन की तैयारियों की लेकर बैठक….होम आइसोलेशन पर दिया जोर…..शहर के बिगड़ते ट्रैफिक ओर युवाओं में बढ़ते नशे की लत को लेकर कहा जरूरी है इस पर सही प्लान बनाया जाए*
इंदौर – शहर में पिछले दिनों हुए एक बड़े आयोजन ओर नए साल पर जुटी भीड़ के बाद कोरोना के मामले में तेजी से बढ़े है । इसको लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और कलेक्टर मनीष सिंह भी चिंता जता चुके है । इसके बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जिला प्रशासन के जिम्मेदारो के साथ एक बैठक ली । जिसमे उन्होंने प्रशासन की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए कुछ महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए । कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सबसे ज्यादा होम आइसोलेशन की तैयारियों पर जोर दिया । कैलाश विजयवर्गीय ने मरीज तेजी से बढ़ रहे है ऐसे में अस्पतालों में बेड की कमी ना इसके लिए होम आइसोलेशन पर जोर दिया जाए ताकि जिनको मामूली लक्षण है उनकी मॉनिटरिंग घर पर ही कि जा सके । ज्ञात रहे पिछली बार भी जब शहर की स्थिति बिगड़ी थी तब बंगाल चुनाव के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने शहर के लिए ऑक्सीजन सहित रेमेडिसिवर इंजेक्शन ओर अन्य महत्वपूर्ण दवाई का इंतजाम किया था । वही उन्होंने शहर की बिगड़ती ट्रफिक व्यवस्था और युवाओं में नशे की बढ़ती लत को लेकर भी सुझाव दिए । उन्होंने कहा कि बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नया प्लान बनाना होगा । उनके द्वारा वर्ष 2002 में बनाए गए ब्रिज 20 से 25 साल के विजन के साथ तैयार किए गए थे । अब फिर नए सिरे से इसके लिए बदलाव की जरूरत है । इसके एक्सपर्ट से बात कर इज़के लिए काम किया जाना चाहिए तो आगामी 25 सालों के लिए काम आएंगे ।
1320 views





