प्रदेश की शिव सरकार ने अब प्रदेश के युवा बोराजगारों को रोजगार देने पर पूरा फोकस करने की तैयारी कर ली है

भोपाल । प्रदेश की शिव सरकार ने अब प्रदेश के युवा बोराजगारों को रोजगार देने पर पूरा फोकस करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत अब एक ही दिन में तीन लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को रोजगार दिवस मनाया जाएगा। इस एक दिन में तीन लाख लोगों को ऋण प्रकरण के स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए प्रदेशभर में मेगा स्वरोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसे रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि इन कैम्पों में मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। रोजगार देने के लिए इस तरह के आयोजन इसके बाद हर माह किए जाएंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रोज कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों से बात की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित स्वरोजगार की अन्य योजनाओं के प्रकरण तेजी से स्वीकृत किए जाएं। सभी मंत्री राज्य और जिलों की समितियों से संपर्क करके मध्य प्रदेश को विभिन्न स्वरोजगार योजना में अग्रणी बनाने के प्रयास करें। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वनिधि सहित योजनाओं
की तरह हमें अन्य योजनाओं में भी सबसे आगे रहना है

1027 views