चंडीगढ़ की हरनाज सिंधू बनीं भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स

चंडीगढ़ की हरनाज सिंधू बनीं भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स

लखनऊ/यूरूशलम। वर्ष 2021 का मिस यूनिवर्स का ताज भारत की हरनाज संधू को मिला है। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट शनिवार को इजराइल में हुआ। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था लेकिन टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई, इसमें भारत की हरनाज संधू भी रहीं। हालांकि दोनों साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया।
संधू की ताजपोशी मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने की। इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से दिया मिर्जा भी पहुंचीं। उर्वशी रौतेला ने इस बार मिस यूनिवर्स 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया। सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी ? इस पर हरनाज संधू ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं। इस जवाब के साथ ही हरनाज संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया।

1743 views