जीएसटी कर वर्द्धि के खिलाफ थाली बजायेंगे

जीएसटी कर वर्द्धि के खिलाफ थाली बजायेंगे
इंदौर । केंद्र सरकार के द्वारा कपड़े और रेडिमेड वस्त्रो पर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किये जाने को लेकर देशव्यापी आवाज बुलंद की जा रही है । इसी विरोध की कड़ी में 15 दिसम्बर को इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशियन दुकानों के आगे थाली बजाकर शासन का ध्यानाकर्षित करवायेगे।
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशियन के अध्यक्ष अक्षय जैन सचिव महेश गौर ने बताया कि 15 दिसम्बर , बुधवार को दिन के 12 .बजकर 15 मिनिट पर खाली थाली ओर हेंगर बजायेंगे। व्यापारियों का मानना है कि सरकार को वास्तविक हालात को समझना जरूरी है । बाजारों में नोटबन्दी कोरोना के 2 लहरों का लाकडाउन के चलते आर्थिक मंदी बनी हुई है । आम क्रेता पर अब बढ़ी जीएसटी से महँगाई का बोझ आएगा । जीएसटी के वर्द्धि विरोध का शंखनाद थाली बजाकर किया जाएगा । शासन नही माना तो आंदोलन चरणबद्ध बढ़ता जाएगा।

1406 views