मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनसंपर्क अधिकारी श्री दांगी के निधन पर शोक व्यक्त किया
कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी थे श्री दांगी
भोपाल : दिनांक 13 दिसम्बर, 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना जिले के जनसंपर्क अधिकारी श्री के.पी. दांगी के सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
श्री दांगी का सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे ब्यावरा से गुना की ओर जा रहे थे। श्री दांगी ने गुना से पहले राजगढ़, ग्वालियर और दतिया में अपनी सेवाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्विट किया है कि “गुना के जिला जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी जी के सड़क दुर्घटना में निधन की खबर दु:खद है। वह कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और मृदुभाषी अधिकारी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।“
1582 views





