विजय नगर इलाके में नेकी की दीवार…

विजय नगर इलाके में नेकी की दीवार…

इंदौर। विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से ‘नेकी की दीवार’ की स्थापना की गई। शहीद चन्द्रावत फिलिंग स्टेशन,सायाजी चौराहे पर स्थापित इस सेवा प्रकल्प में भोजन,ठंडा पानी कपड़े,जूते-चप्पल और जरूतर का सामान रखा जा सकता है। कालूखेड़ा फाउंडेशन की अध्यक्ष विभावरी कुमारी चन्द्रावत ने बताया कि यह केंद्र 24 घण्टे खुला रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति यहां से अपनी जरूरत का सामान ले जा सकते हैं। नवमी के अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुन्नालाल यादव,स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल और सामाजिक कार्यकर्ता गोरधन लिम्बोदिया ने नेकी की दीवार का फीता काटकर शुभारम्भ किया। अतिथियों का स्वागत-सम्मान पराक्रम सिंह चन्द्रावत ने किया। पेट्रोल पंप पर नियमित रूप से आने वाले वाहन चालकों ने इस सेवा प्रकल्प में हरसम्भव सहयोग का वादा किया।

2866 views