प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने किला गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पर मत्था टेका जिला प्रशासन के साथ शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा कर कार सेवा प्रमुख बाबा सेवा सिंह से आशीर्वाद लेकर की चर्चा.
चार पांच छे अक्टूबर 2021को गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ किला ग्वालियर सिख धर्म के छठ वे ँ गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का 400 साला शताब्दी समारोह मनाने के कार्यक्रम का जायजा लेने प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पहुंचे पहले उन्होंने ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा पर जाकर मत्था टेका एवं देश एवं प्रदेश को करोणा से मुक्त करने के लिए गुरु जी के चरणों में अरदास की.
इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री सिलावट तथा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एडीएम प्रभारी नगर निगम आयुक्त आशीष तिवारी व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ कार सेवा प्रमुख बाबा सेवा सिंह स्थानीय प्रबंधक बाबा लक्खा सिंह से आशीर्वाद लिया. इसी दौरान श्री सिलावट ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय नागरिक उडयन मंत्री श्री ज्योतिरादितया सिंधिया जी की ओर से बाबा जी को देश में पर्यावरण की अलख जगाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया कहा के आप द्वारा मध्यप्रदेश में भी विशेष कार्यक्रम के तहत पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी आप प्रदेश के अन्य जिलों में भी वृक्षारोपण में हमें सहयोग दें सूत्रों अनुसार कार सेवा प्रमुख बाबा सेवा सिंह अभी तक देश में विभिन्न राज्यों के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में विशेषकर सड़कों के किनारे 500 किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में वृक्षारोपण कर चुके हैं के साथ इस अवसर पर बाबा देवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई श्री सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम हर साल मनाया जाता है परंतु इस बार शताब्दी समारोह होने के कारण श्रद्धालुओं के बढ़ते उत्साह को हमारे द्वारा सीमित कर कोविड-19 के नियमों का पालन कठोरता से किया जाएगा इस अवसर पर श्री सिलावट के निर्देश पर कलेक्टर को श्री सिंह ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस कार्यक्रम के लिए पूरा सहयोग करेगा परंतु समाज के साथ श्रद्धालु भी कोविड नियमों का शासन तथा जनहित में हमें सहयोग करें. कार्यक्रम के अंत में कार सेवा प्रमुख बाबा सेवा सिंह द्वारा प्रभारी मंत्री श्री सिलावट व कलेक्टर श्री सिंह प्रभारी निगम आयुक्त को भी सम्मानित कर सरोपा भेंट किया गया. इस दौरान स्थानीय गुरुद्वारा अध्यक्ष श्री कोचर के साथ अन्य पर पदाधिकारी रघुवीर सिंह सिंगाडीया धर्म सिंह अवतार सिंह संधू व कार्यक्रम समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे.सिटी टुडे







