*डीजल ट्रेन के दो टैंकर पटरी से उतरे, 3 घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति हुई सामान्य* *इंदौर* इंदौर के मांगलिया गांव स्टेशन पर डीजल ट्रेन के 2 टैंकर पटरी से उतर गए. यह घटना डीजल ट्रेन को सर्विस ट्रैक पर खड़े करने के दौरान हुई. हालांकि सर्विस ट्रैक पर घटना होने के कारण रेल यातायात में कोई बाधा नहीं आई. वहीं सूचना के बाद क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौके पर पहुंची और बेपटरी हुए दोनों टैंकरों को पटरी पर चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी की। *3 घंटे की मशक्कत के बाद पटरी पर चढ़ाए टैंकर* मांगलिया स्टेशन पर मंगलवार दोपहर डीजल ट्रेन के 2 टैंकर पटरी से उतर गए. टैंकर जब सर्विस ट्रैक से आगे बढ़ रहे थे तभी ये घटना हुई. हालांकि सर्विस ट्रैक होने के कारण रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ. इधर घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर स्टेशन से आरपीएफ और क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके के लिए रवाना हुई. डिब्बों के बेपटरी होने के बाद दुर्घटना राहत गाड़ी और क्रेन की मदद से रेल टैंकरों को दोबारा पटरी पर लाया गया. लाइन की मरम्मत भी की गई. इस पूरी कार्रवाई में 3 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। *कुछ दिनों पहले राजेंद्र नगर स्टेशन पर उतरे थे डिब्बे* इंदौर रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों भी यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे. ये घटना इंदौर के राजेंद्र नगर स्टेशन पर शंटिंग के दौरान हुई थी. हालांकि उस समय कोई यात्री ट्रेन में नहीं था, लिहाजा कोई जनहानि नहीं हुई. इसी तरह से मांगलिया में हुए घटनाक्रम में भी डीजल ट्रेन होने से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ, कोई यात्री ट्रेन भी प्रभावित नहीं हुई।

डीजल ट्रेन के दो टैंकर पटरी से उतरे, 3 घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति हुई सामान्य

इंदौर के मांगलिया गांव स्टेशन पर डीजल ट्रेन के 2 टैंकर पटरी से उतर गए. यह घटना डीजल ट्रेन को सर्विस ट्रैक पर खड़े करने के दौरान हुई. हालांकि सर्विस ट्रैक पर घटना होने के कारण रेल यातायात में कोई बाधा नहीं आई. वहीं सूचना के बाद क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौके पर पहुंची और बेपटरी हुए दोनों टैंकरों को पटरी पर चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी की।

3 घंटे की मशक्कत के बाद पटरी पर चढ़ाए टैंकर
मांगलिया स्टेशन पर मंगलवार दोपहर डीजल ट्रेन के 2 टैंकर पटरी से उतर गए. टैंकर जब सर्विस ट्रैक से आगे बढ़ रहे थे तभी ये घटना हुई. हालांकि सर्विस ट्रैक होने के कारण रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ. इधर घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर स्टेशन से आरपीएफ और क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके के लिए रवाना हुई. डिब्बों के बेपटरी होने के बाद दुर्घटना राहत गाड़ी और क्रेन की मदद से रेल टैंकरों को दोबारा पटरी पर लाया गया. लाइन की मरम्मत भी की गई. इस पूरी कार्रवाई में 3 घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

कुछ दिनों पहले राजेंद्र नगर स्टेशन पर उतरे थे डिब्बे
इंदौर रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों भी यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे. ये घटना इंदौर के राजेंद्र नगर स्टेशन पर शंटिंग के दौरान हुई थी. हालांकि उस समय कोई यात्री ट्रेन में नहीं था, लिहाजा कोई जनहानि नहीं हुई. इसी तरह से मांगलिया में हुए घटनाक्रम में भी डीजल ट्रेन होने से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ, कोई यात्री ट्रेन भी प्रभावित नहीं हुई।

1834 views