नई दिल्ली
ग्वालियर और ओरछा शहरों को ऐतिहासिक शहरी भू-परिदृश्य परियोजना के लिए चुना गया
यूनेस्को ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर और ओरछा शहरों को ऐतिहासिक शहरी भू-परिदृश्य परियोजना के लिए चुना है। यह परियोजना वर्ष 2011 में शुरू की गई थी, जिसके अंतर्गत ऐतिहासिक शहरों की संस्कृति और धरोहर को संरक्षित रखते हुए उनका समग्र और योजनाबद्ध विकास किया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर और ओरछा के लिए यूनेस्को की इस परियोजना की शुरुआत की।
2529 views





