इंदौर जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन माह में 531 ड्रायविंग लायसेंस किये गये निरस्त

इंदौर जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन माह में 531 ड्रायविंग लायसेंस किये गये निरस्त
इंदौर 15 जुलाई 2021
इंदौर जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दोषी वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा विगत तीन माह में नियमों का उल्लंघन करने पर 531 वाहन चालकों के लायसेंस निरस्त/निलंबित किये गये।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इनमें से 364 दो पहिया वाहन चालक, 167 चार पहिया वाहन चालक तथा 16 अन्य वाहन चालकों के लायसेंस निलंबित किये गये। बताया गया कि उक्त लायसेंस निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने, ट्राफिक सिग्नल नियमों का उल्लंघन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के निरस्त किये गये।

1384 views