भोपाल
निकाय चुनाव को लेकर तैयारी फिर हुई तेज़
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की चुनाव की समीक्षा बैठक
कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और वैक्सीनेशन की स्थिति के मद्देनजर निर्वाचन करवाया जाना संभव : निर्वाचन आयुक्त
पहले नगरीय निकायों के निर्वाचन करवाये जायेंगे
प्रदेश में कुल 407 नगरीय निकाय हैं, इनमें से 347 में निर्वाचन कराये जाना है
दो चरण में कराया जाएगा मतदान
प्रथम चरण में 155 और दूसरे चरण में 192 नगरीय निकायों में मतदान कराया जायेगा
महापौर/अध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा
इन 347 नगरीय निकायों में सभी 16 नगर निगम शामिल हैं
कुल 19 हजार 955 मतदान केन्द्र बनाये जाएंगे
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को हो चुका है
नगरीय निकायों में मतदान ई.व्ही.एम. से कराये जायेंगे
पंचायत आम निर्वाचन 3 चरण में करवाये जायेंगे
त्रि-स्तरीय पंचायतों में पंच के 3 लाख 77 हजार 551
सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत सदस्य के 6 हजार 833, जिला पंचायत सदस्य के 904, उप सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 313 और जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 52 पदों का निर्वाचन कराया जायेगा
1539 views





