इंदौर-माध्यमिक शिक्षा मंडल का परीक्षा परिणाम घोषित

इंदौर-माध्यमिक शिक्षा मंडल का परीक्षा परिणाम घोषित..मध्यप्रदेश एजुकेशन बोर्ड की ओर से दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया. इस परीक्षा में इस साल 356000 छात्र फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं. वहीं 397626 सेकेंड डिव‍िजन और 159871 छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए है..छात्र-छात्राओं का 10वीं का रिजल्ट मिड टर्म परीक्षा, यूनिट टेस्ट और इंटर्नल एसेसमेंट में मिले नंबर के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें बोर्ड ने 50-30-20 का फार्मूला अपनाया है यानी बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने में 50 फीसटी वेटेज प्री-बोर्ड के नंबरों को दिया है. वहीं 30 फीसदी यूनिट टेस्ट और 20 फीसदी नंबर इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर दिए गए हैं.

1460 views