💓दानदाता परिवार ने 5,00,000/ रुपये प्रदान किये,
भगवान महावीर रिलीफ फाउंडेशन ट्रस्ट डायलिसिस सेंटर रॉबर्ट नर्सिंग होम पर आज 13 जुलाई 2021 मंगलवार को प्रातः दानवीर श्रीमान तेजप्रकाश जी जोहरी एवं आपकी धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा जी जोहरी (खजूरी बाजार) का पदार्पण हुआ। आपने डायलिसिस सेंटर का अवलोकन किया और डायलिसिस करवा रहे मरीजो से चर्चा की उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एव सभी मरीजो के प्रति सदैव स्वस्थ रहने की मंगलकामना व्यक्त की।
डायलिसिस सेन्टर की सेवाओं को देख कर आपने ट्रस्ट मंडल को उक्त सेवा प्रकल्प के प्रति धन्यवाद दिया। इस अवसर आपने डायलिसिस सेंटर को 1 मशीन के लिए 5,00,000/ पांच लाख रुपये का चेक दानराशी स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री रवि जी बाफना, श्री रमेश जी भंडारी, प्रकाश भटेवरा, एव जिनेश्वर जी जैन उपस्थित थे। ट्रस्ट मंडल की और से श्रीमान तेजप्रकाश जी श्रीमती सुषमा जी जोहरी का अभिनंदन किया गया एव आपके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया एवं जोहरी दंपति के लिए सदैव स्वस्थ रहने की मंगलममना की साथ ही आपके पधारने पर आभार व्यक्त किया।
प्रकाश भटेवरा







