नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने मध्यप्रदेश के लिए 8 नई फ्लाइट को मंजूरी दी
नई दिल्ली। भारत सरकार के नव नियुक्त उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कुर्सी पर बैठते ही एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। श्री सिंधिया ने अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश के लिए स्पाइस जेट की 8 नई उड़ानों को मंजूरी प्रदान की है, जिसका संचालन आगामी 16 जुलाई से प्रारंभ होगा।
ये उड़ाने हैं- अहमदाबाद-ग्वालियर
मुम्बई-ग्वालियर
ग्वालियर -पुणे एवं जबलपुर
सूरत-जबलपुर
हालांकि इंदौर- भोपाल को एक भी अतिरिक्त उड़ान नहीं मिली है।






