कुलकर्णी का भट्टा इलाके के मकान में छापा मारकर 22 पेटी अवैध देशी शराब की जब्त
*कलेक्टर इंदौर के आदेशानुसार अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन कारवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में सहायक आयुक्त आबकारी श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में
आबकारी वृत्त काछी मोहल्ला की प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 7 जुलाई 2021 को सांयकालीन गस्त के दौरान शाम लगभग 6 बजे कुलकर्णी का भट्टा इलाके के एक मकान में छापा मारकर तलाशी लेते हुए 21 पेटी मशाला और 1 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर ली,मगर आबकारी टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले,जिनके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिकारी 1915 की धारा 34(1),34(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
अवैध शराब मदिरा की कीमत 1,12,500 रुपए निकाली गई।
मकान के नंबर में गोलमाल
छापामारी के दौरान फरार आरोपियों के मकान और पड़ोसी के मकान का नंबर एक ही पाया गया,जिसकी तस्दीक नगरनिगम से करने पर पुराना नंबर 251 और नया मकान नंबर 225 बताया गया। वहीं मोहल्ले-पडोस में हुलिए के आधार पर पूछताछ करने से फरार आरोपियों की प्राप्त जानकारी के आधार पर, सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ये काफी समय से शराब के अवैध कारोबार में लिप्त हैं जिन पर पुलिस थानों में कई अपराध पंजीबद्ध हैं। जब्त शराब के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाई में आबकारी वृत्त काछी मोहल्ला की प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह के साथ आरक्षक बद्री सिंह जमरा, विजय सूर्या और चालक अमित की सराहनीय भूमिका रही।
2160 views





