वैवाहिक और अन्य कार्यक्रमो में जांच करने पहुचेंगी जिला प्रशासन की टीमें

आज से वैवाहिक और अन्य कार्यक्रमो में जांच करने पहुचेंगी जिला प्रशासन की टीमें
कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर आज से विवाह समारोह सहित विभिन्न आयोजनों में जिला प्रशासन की टीमें जांच करने के लिए पहुचेंगी। पिछले दिनों जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर कहा था कि विभिन्न होटलों ,मैरिज गार्डन, मांगलिक परिसरों में होने वाले कार्यक्रम में कोविड गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में 50 लोगों से ज्यादा उपस्थिति ना हो यह सुनिश्चित करें। इसके लिए जिला कलेक्टर द्वारा गार्डन संचालकों होटल संचालकों और मांगलिक परिसरों के संचालको को भी जवाबदार ठहराया गया था। इसी के तहत आज जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों को जांच के लिए भेजा गया है।

2093 views