कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट 50 गुना अधिक घातक
कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी में जुटी सरकार की चिंता कोरोना वायरस के बदले रूप डेल्टा प्लस वैरिएंट ने बढ़ा दी है। डेल्टा प्लस पुराने वायरस से 50 गुना अधिक घातक और संक्रमण फैलाने वाला है। देश के महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 50 से अधिक केस मिल चुके हैं। रविवार सुबह दिल्ली में भी एक केस मिला। वायरस के बदले रूप से देशभर के माइक्रोबायोलाजिस्ट चिंतित हैं। उनकी सलाह है कि वायरस की गंभीरता कम करने का एक ही उपाय अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराना है। इसलिए लोग स्वयं एवं अपने स्वजन की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन जरूर कराएं।देश में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा रहा है। इसकी वजह वायरस का नया रूप शरीर की प्रतिरक्षण प्रणाली को चकमा देने में कामयाब हो रहा है। वहीं देश में डेल्टा वैरिएंट के मई 2021 में 10.31 फीसद केस थे, वह 27 जून तक बढ़कर 51 फीसद तक पहुंच गए हैं






