कोरोना एलर्ट:भारत में कोरोना से बीते 24 घंटों में 1000 से कम मौतें, 46 हजार नए कोरोना मामले आए

कोरोना एलर्ट:भारत में कोरोना से बीते 24 घंटों में 1000 से कम मौतें, 46 हजार नए कोरोना मामले आए
भारत में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है।पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1000 से नीचे आ गया है। इस दौरान देशभर में कोरोना से 46 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 46,148 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 979 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।12 अप्रैल के बाद से अब तक रोजाना होने वाली मौतों के 7 दिन का औसत कम होकर 1000 के आंकड़े के नीचे आ गया है। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में कोरोना संक्रमण से 979 लोगों की मौत हुई है। देश में 12 अप्रैल के बाद 27 जून को पहली बार कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्‍या 1000 के नीचे दर्ज की गई

1801 views