बैंकों ने आपके खातों से जुर्माने के तौर पर कितने रुपये बटोरे*

*बैंकों ने आपके खातों से जुर्माने के तौर पर कितने रुपये बटोरे*

देश के सरकारी बैंकों ने लोगों के खातों से जुर्माने के तौर पर हजारों करोड़ रुपये वसूल लिए. संसद में एक सवाल के जवाब में सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले साढ़े तीन साल में सरकारी बैंकों ने लोगों के खातों से दस हज़ार करोड़ रुपये बटोरे. ये रकम सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने और ATM से पैसे निकालने पर लगने वाले चार्ज के जरिए जुटाई गई. इस मामले में SBI पहले नंबर पर रहा, जिसने मिनिमम बैलेंस नहीं होने पर लोगों के खाते से क़रीब 2900 करोड़ रुपये वसूले. वहीं SBI ने ATM से पैसे निकालने पर लगने वाल चार्ज के ज़रिए क़रीब 1600 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि सरकार की ओर से इस दौरान प्राइवेट बैंकों की ओर से वसूली गई रकम की कोई जानकारी नहीं दी गई.

2784 views