आज 1 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंदौर जिले में टीकाकरण कार्यक्रम को तेजी देने का प्रयास लगातार किया जा रहा है । आज विभाग द्वारा जिले में अब तक के सर्वाधिक 1 लाख डोज वैक्सीन लगाने की तैयारी की गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया के मुताबिक आज जिले के टीकाकरण केंद्रों को एक लाख वैक्सीन डोज दिए गए हैं। इनमें से 80000 से ज्यादा टीके तो हर हाल में लगाए जाने की संभावना है । इंदौर जिले में अभी तक 18 प्लस के 5 लाख 1 हजार151 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमों ने 14 हजार 615 लोगों को टीके लगाएं। अब तक जिले में सर्वाधिक 1 दिन में 76 हजार वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड कायम किया जा चुका है। आज इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने की तैयारी है।
1520 views





