MP में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर गृह मंत्री ने लगाया विराम, बताया फेक न्यूज, कहा- शिवराज मुख्यमंत्री थे, है और रहेगे
Jun 07, 2021
भोपाल: मध्यप्रदेश में कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मप्र सरकार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विराम लगा दिया है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ये सारी खबरें फेक न्यूज है।
इस पर ध्यान न दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से शिवराज जी और वीडी शर्मा जी के नेतृत्व में एक हैं। शिवराजसिंह मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और शिवराजसिंह मुख्यमंत्री रहेंगे।
नरोत्तम ने कहा कि वाट्सएप एक ऐसी यूनिवर्सिटी है जिसका
VC बनने के लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं।
उन्होंने आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर जो कुछ चल रहा है ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि अफवाहों पर ध्यान न दे और इस तरह की अटकलों का आधार लेकर समाचार ना बनाएं।
1619 views





