पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) का जनता से अनुरोध

पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) का जनता से अनुरोध
बुरहानपुर का भूमिगत जलस्तर बहुत ही तेज गति से गिरता जा रहा है। निरंतर गिरते जलस्तर को संभालना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। संपूर्ण प्रदेश में बुरहानपुर जिले का भूमिगत जल पुर्नभरण स्तर चिंताजनक रूप से सबसेे कम है। प्रदेश में अधिकतम जल पुर्नभरण होशंगाबाद 2.22 बीसीएम, रायसेन 1.39 बीसीएम, सागर 1.22 बीसीएम, नरसिंहपुर 1.21 बीसीएम, छिंदवाड़ा 1.16 बीसीएम है जबकि बुरहानपुर न्यूनतम मात्र 0.27 बीसीएम है। बरसात में बरसने वाले पानी को अपनी छत, मोहल्ला, खेत और गांव हम कैसे संभाले, किस प्रकार भूमिगत जल का पुनर्भरण करें।
यह बात प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कही। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सभी देशवासियों से आग्रह किया है कि ‘‘जल शक्ति अभियान‘‘ के माध्यम से ‘‘कैच द रैन‘‘ की कार्ययोजना और उसका क्रियान्वयन समाज की सहभागिता और सहयोग करें। पेड़, पानी और मिट्टी को सहेजने के इस महती कार्य में आप भी अपनी भूमिका तय कर सकते हैं। मा.मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान भी पानी के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। इस अभियान में हम उनका भरपूर सहयोग ले सकेंगे ऐसा मेरा विश्वास और अनुभव भी है।
‘‘माता भूमिःपुत्रो अहं पृथिव्या‘‘ के इस भाव से हम सब मिल सहजे धरती मां को, अपने लिए व अपनी आने वाले पीढि़यों के लिए। सामाजिक कार्यकर्ता, किसान बंधु, उद्योगपति, व्यवसायी, सेवानिवृत शासकीय अधिकारी, कर्मचारी व युवक-युवतियां इस कार्य में अपना योगदान देने की मनोकामना से अवगत कराने के लिए अपना नाम, पता और मोबाईल नंबर इस नंबर 78038-22222 पर टैक्स्ट मैसेज/व्हाट्सएप मैसेज भेजने का अनुरोध किया।

1520 views