किसानों के पक्ष में केंद्र का ऐतिहासिक फैसला! अब डीएपी खाद के हर बैग पर मिलेगी 1200 रुपये की सब्सिडी
केंद्र सरकार ने किसानों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए तय किया है कि डीएपी फर्टिलाइजर के एक बैग पर अब किसानों को 1200 रुपये की छूट दी जाएगी. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में डीएपी फर्टिलाइजर पर दी जाने वाली सब्सिडी में 140 फीसदी इजाफे का फैसला लिया गया. इससे किसानों को 2400 रुपये में मिलने वाला डीएपी फर्टिलाइजर का एक बैग अब 1200 रुपये में ही मिल जाएगा।
1632 views





