मध्यप्रदेश को मिलेगी रूसी वैक्सीन स्पूतनिक,CM शिवराज ने टीके के आयात की संभावनाओं पर बुलाई बैठक
भोपाल
मध्य प्रदेश में को वैक्सीन और कोविशिल्ड के बाद अब लोगों को रूसी वैक्सीन स्पूतनिक डोज भी लग सकेगी. प्रदेश सरकार स्पूतनिक वी के आयात की संभावना तलाश रही है. शनिवार को हुई कोर ग्रुप की बैठक में सीएम शिवराज ने इस सिलसिले में जानकारी दी. CM ने कहा कि आने वाले समय में वैक्सीन आयात करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि रूस से जून के पहले महीने से स्पूतनिक वैक्सीन मिल सकेगी.
फिलहाल मध्यप्रदेश में 18 लोगों को को वैक्सीन और कोविशिल्ड के डोज लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में हर कोविड मरीज को इलाज के लिए आवश्यकता अनुसार सामान्य, ऑक्सीजन एवं आईसीयू बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे.
इसके लिए हर जिले में बिस्तर बढ़ाए गए हैं. जिले यह सुनिश्चित करें कि हर कोविड मरीज़ को उपचार के लिए अस्पतालों में बिस्तर मिलें. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को छुपाएं नहीं बताएं. शुरू में ही दवा होने पर यह बीमारी ठीक हो जाती है. किल कोरोना अभियान के तहत घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है.
1723 views





