मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने की पहल स्वास्थ्य अधिकारी नहीं जाएंगे हड़ताल पर
डॉक्टर पूर्णिमा गड़रिया का इस्तीफ़ा भी नहीं होगा स्वीकृत
संभागायुक्त कार्यालय में मंत्री श्री तुलसी सिलावट सांसद श्री शंकर लालवानी विधायक श्री रमेश मेंडोला संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा कलेक्टर श्री मनीष सिंह और डॉक्टर पूर्णिमा गड़रिया सहित स्वास्थ्य संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य चिकित्सकों की बैठक समाप्त हो गई है।
मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने बताया है कि उन्होंने चिकित्सकों का पक्ष सुना और सभी मुद्दों पर विस्तृत संवाद किया जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से स्वास्थ्य अधिकारियों ने हड़ताल नहीं करने का निर्णय लिया है साथ ही यह भी निर्णय हुआ है कि डॉक्टर पूर्णिमा गड़रिया का त्यागपत्र शासन स्तर से स्वीकार नहीं किया जाएगा मंत्री श्री सिलावट ने कोरोना के इस कठिन समय को देखते हुए डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हड़ताल नहीं करने के निर्णय पर उन्हें साधुवाद दिया है।







