गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले – बदहाली का फायदा उठा कर आपदा को अवसर में बदलने वालों की अब खैर नहीं होगी, होंगी रासुका की कार्यवाही

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले – बदहाली का फायदा उठा कर आपदा को अवसर में बदलने वालों की अब खैर नहीं होगी, होंगी रासुका की कार्यवाही

भोपाल। कोरोना काल में ब्लैकमार्केटिंग करने वाले और लोगों की बदहाली का फायदा उठा कर आपदा को अवसर में बदलने वालों की अब खैर नहीं होगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार सख्त करवाई करेगी। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जनता से ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत पुलिस में शिकायत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अगर आरोप सिद्ध होता है तो संबंधित के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर जेल भेज जाएगा। इसके लिए सभी थानों को अधिकृत कर दिया गया है।
अस्पताल से शमशान घाटों तक में मची हुई है लूट
दरअसल कोरोना की इस भयावह स्थिति से जूझते हुए नागरिकों के लिए निजी अस्पताल भी चुनौती बने हुए हैं। वें लगातार कोरोना के इलाज की आड़ में पैसे बनाने में लगे हुए हैं। अस्पताल में इलाज से लेकर शमशान घाटों में अंतिम संस्कार करने तक में लूट मची हुई है। अब ऐसे लोगों सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और जेल की हवा खिलाएगी।
हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते है शिकायत
अधिक बिल की वसूली करने पर जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिन 4 अस्पलातों के खिलाफ कार्रवाई की उसका उद्धरण देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, जिन 4 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है उनमें से 2 अस्पलात रुद्राक्ष मल्टीस्पेशलिटी और उबंटू का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है और बाकी 2 अस्पलातों को विरुद्ध भी करवाई जारी है। सरकार ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1075 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर अब सीधे एसडीएम और तहसीलदार से भी सीधे शिकायत की जा सकती है

1772 views