भोपाल
राजधानी में रेलवे स्टेशन की पटरियों पर 320 पलंग का संजीवनी देता अस्पताल
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ कलेक्टर अविनाश लवानिया ने किया निरीक्षण
भोपाल के इतिहास में पहली दिखा ऐसा नजारा
स्टेशन पर टीटीई नही पीपीई किट पहनकर तैनात है जीवन रक्षक दल
कोविड मरीजों के लिए तैयार है आइसोलेशन स्पेशल एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 6 बना कोविड-19मरीजों के लिए युक्त 320 पलंगों का अस्पताल रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग का अमला देगा अपनी सेवाएं आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस भी तैनात रहेगी, खान पान और चाय पानी का भी प्रबंध रहेगा। इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन कंट्रेसर भी रखे जायेंगे।
मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए प्लेटफार्म पर बनाया गया कंट्रोल रूम।
डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ 24*7 स्टेशन पर तैनात रहेंगे।बिना लक्षण वाले मरीजों को ही आइसोलेशन में रखा जाएगा






